आबिद लोदी बने पुनः शहर अध्यक्ष

सारंगपुर : कांग्रेस पार्टी संगठन ने शहर सारंगपुर में शहर अध्यक्ष पद पर पूर्व में आसीन रहे आबिद लोदी एडवोकेट पर भरोसा जताते हुए पुनः शहर अध्यक्ष पद की कमान सौपीं है। पार्टी संगठन के इस निर्णय से शहर में, नेतागणों में एवं कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई है। आबिद लोदी ने शहर अध्यक्ष पद पर पुनः नियुक्त होने पर कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर पुनः अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। तो मैं, पार्टी संगठन के भरोसे पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करूंगा। कांग्रेस पार्टी के हित में कार्य करते हुए, पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा। पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करते हुए, एकजुटता बनाते हुए, आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को विजयश्री दिलवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। आबिद लोदी की कार्यशैली, सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता, वरिष्ठ नेता एवं छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर उनसे पार्टी संगठन के लिए कार्य करवाने की अद्भुत कला है। आबिद लोदी की वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में समान रूप से लोकप्रिय छवि है। उनके नेतृत्व,संगठन क्षमता का लोहा विगत नगरपालिका, विधानसभा, लोकसभा चुनाव में सभी ने माना है। पार्टी संगठन के द्वारा आबिद लोदी को पुनः शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने पर, सारंगपुर के सभी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी नेतृत्व, संगठन का आभार माना है। एवं शहर सारंगपुर के कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ताओं ने आबिद लोदी को बधाई, शुभकामनाएं दी है। 

रिपोर्टर : जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.