“संकल्प से समाधान” — राजगढ़ पुलिस की प्राथमिकता

राजगढ़ : पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित “संकल्प से समाधान” अभियान के अंतर्गत जिला राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री *अमित तोलानी (IPS)* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री *के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन तथा समस्त एसडीओपी अधिकारियों के नेतृत्व में जिलेभर के थानों में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें लंबित शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण किया जा रहा है।

भोजपुर एवं तलेन में विशेष शिविर आयोजित किए गए

थाना मलावर

थाना प्रभारी मलावर उपनिरीक्षक *रजनेश सिरोठिया* के नेतृत्व में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें—

* कुल 30 शिकायतों* का मौके पर निराकरण किया गया
* 20 प्रकरणों में राजीनामा* कराया गया
* शेष प्रकरणों में कथन लेकर प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित किया गया
* भूमि विवादों में राजस्व विभाग से समन्वय कर समझाइश दी गई

थाना भोजपुर

शिविर का निरीक्षण एसडीओपी *धर्मवीर सिंह नागर द्वारा किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। थाना प्रभारी श्रीमती संगीता शर्मा* की उपस्थिति में—

* कुल 52 आवेदन (10 वरिष्ठ + 42 लोकल)* का शत-प्रतिशत निराकरण
* 17 प्रकरणों में राजीनामा
* 22 प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
* 13 प्रकरण राजस्व विभाग को संदर्भित
* सीएम हेल्पलाइन (लेवल-03) के 01 प्रकरण का निराकरण

 थाना तलेन

एसडीओपी *अरविंद सिंह, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक **राकेश दामले* तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुआ, जिसमें—

* वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त *13 शिकायतें* एवं लोकल की *28 शिकायतें, कुल **41 शिकायतों* का मौके पर निराकरण
* *08 प्रकरणों में राजीनामा*
* राजस्व एवं घरेलू विवादों में दोनों पक्षों को समझाइश देकर समाधान कराया गया

इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य लंबे समय से लंबित शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण करना है, जिसमें विशेष रूप से राजस्व एवं घरेलू विवादों पर फोकस किया गया।

आमजन को आश्वस्त किया गया कि भविष्य में भी इसी प्रकार समय-समय पर शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।

अभियान की आमजन द्वारा सराहना करते हुए राजगढ़ पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.