भारतीय किसान मंच की कमान अब महेश कुमार शर्मा के हाथ; देवेंद्र तिवारी ने सौंपी मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी
राजगढ़ : भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने महेश कुमार शर्मा खिलचीपुर को मध्यप्रदेश के अध्यक्ष मनोनीत करते हुए प्रदेश की कमान सौपीं है। महेश कुमार शर्मा का प्रदेशाध्यक्ष पद पर मनोनयन उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्य,युवाओं के उज्ज्वल भविष्य,तथा देश के किसानों के सशक्तिकरण को लेकर किये जा रहे अथक प्रयासों ओर कार्यो को देखते हुए किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार गृह नगर खिलचीपुर पहुचने पर महेश कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय किसान मंच ने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर जो विश्वास जताया है में उस पूरा उतरने का भरसक प्रयास तन मन धन से करूंगा।ओर प्रधानमंत्री भारत रत्न,स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री एवं समाज त्यागी, महापुरुषों व वीरों की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करूंगा। साथ ही देश ,प्रदेश, अपने क्षेत्र में भारतीय किसान मंच को मजबूत करने का काम करूंगा।उक्त जानकारी कुशल शर्मा एडवोकेट ने दी एवं मंच का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : जावेद


No Previous Comments found.