पारिवारिक विवाद, युवक की गोली मारकर हत्याः चचेरे 3 भाइयों पर आरोप

राजगढ़ : राजगढ़ जिले के भगवतीपुर गांव में सोमवार रात पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश के चलते 26 वर्षीय युवक रामबाबू गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को मृतक के काका-ताऊ के बेटों ने मिलकर अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना रात करीब 10 बजे की है। एसडीओपी अरविंद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही।

रिपोर्टर : जावेद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.