सांसद संतोष पांडे ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, नक्सल मुक्त होने पर दी बधाई
राजनांदगांव : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के नक्सल मुक्त होने पर गृहमंत्री को बधाई देते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
सांसद पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रभावी नेतृत्व, मजबूत रणनीति और सुरक्षा बलों के साहसिक प्रयासों के चलते नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित हुई है और विकास के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में आमजन का विश्वास बढ़ा है और जनजीवन सामान्य हो रहा है।
मुलाकात के दौरान सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और आवश्यकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र से निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
रिपोर्टर : राधेश्याम शर्मा

No Previous Comments found.