रजिन्दर पाल सिंह भाटिया की पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब
छुरिया : खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया (जिंदर भैया) की पांचवीं पुण्यतिथि पर छुरिया स्थित भाटिया निवास में श्रद्धांजलि सभा एवं श्रद्धांजलि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उनके छोटे भाई सतवंत सिंह भाटिया एवं पुत्र जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपने जनप्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, किसान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सर्वहारा वर्ग के लोग उपस्थित रहे। लोगों ने स्वर्गीय भाटिया के सुपुत्र जगजीत सिंह भाटिया (लक्की) एवं परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जनसेवा को समर्पित रहा जीवन
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया के राजनीतिक जीवन, सरल व्यवहार और जनसेवा से जुड़े संस्मरण साझा किए। क्षेत्रवासियों ने कहा कि भाटिया जी जिस कार्य का बीड़ा उठाते थे, उसे पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रयास करते थे। क्षेत्र का कोई व्यक्ति अपनी समस्या लेकर उनके पास पहुंचता था तो वे उसकी बात गंभीरता से सुनते और उसके समाधान के लिए प्रयास करते थे।
करीबी साथियों एवं क्षेत्रवासियों ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता से स्वर्गीय भाटिया का गहरा जुड़ाव था। वे अपना अधिकांश समय जनसंपर्क एवं जनहित के कार्यों में लगाते थे। उनके साथियों के अनुसार वे अक्सर कहा करते थे कि “जनहित ही मेरा जीवन है।”
लोगों ने कहा कि सुबह से लेकर देर रात तक वे जनमानस से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते थे। आज वे भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन जनहित एवं समाजहित में किए गए उनके कार्य हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।
सर्वदलीय उपस्थिति ने दिखाया आत्मीय जुड़ाव
पुण्यतिथि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। भाजपा एवं कांग्रेस सहित विभिन्न दलों से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, एमडी ठाकुर, सचिन बघेल, मधुसूदन यादव, दिनेश गांधी, श्रीमती किरण वैष्णव, श्रीमती किरण साहू,रोहित चंद्राकर,मूलचन्द लोधी,तरुण लहरवानी,रामकुमार गुप्ता, डीकेश साहू, दिलीप वर्मा, आशीष त्रिवेदी, कैलाश शर्मा, अनुरुद्ध चंद्राकर, हिरेंद्र साहू, रविन्द्र वैष्णव, संजय सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरन मंडावी, कांता साहू, खिलेश्वर साहू, पवन गुप्ता, रोमी भाटिया, मिथलेश दुबे,भूपेंद्र निर्मलकर, हनीफ कुरैशी, मनीष त्रिपाठी,
राजेश सिंघी, विमल यादव, गोपाल भुआ, ढाल सिंह कौशिक, राजेश जैन, गुलाब गोस्वामी, देव नारायण कुम्भकार, अवधेश त्रिपाठी, शांति त्रिपुरे, नेहरू रजक, सतीश खंडेलवार, राधेश्याम शर्मा,घासी साहू, भूपेंद्र नायक एवं बोधन साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
वहीं खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू, विपिन यादव, राहुल तिवारी, अनिल मानिकपुरी, श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, मुकेश सिन्हा, तरुण सिन्हा, राजू सिन्हा, मनोज सिन्हा, वसीम कुरैशी, अनिल लारोकर, सुभाष यादव सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
पांचवीं पुण्यतिथि पर उमड़ी भीड़ और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक वर्गों की सहभागिता ने स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया के प्रति क्षेत्रवासियों के सम्मान एवं आत्मीय जुड़ाव को रेखांकित किया। परिवारजनों ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर : राधेश्याम शर्मा
No Previous Comments found.