आज से दो दिन के लिए प्रदेश की राजधानी में होंगे रक्षामंत्री-
BY - PRAKHAR SHUKLA
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के लिए अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के दौरे पर हैं। अमौसी एयरपोर्ट पहुँचने पर उपमुख्यम्नत्री ब्रिजेश पाठक और अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया। रक्षा मंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
बिहार चुनाव जीतने पर दी बधाई-
रक्षा मंत्री पहले सदर बाजार के संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बिहार चुनाव जीतने की ख़ुशी जाहिर की। उन्होने कहा यह जीत कार्यकर्ताओं के पसीने से हासिल हुई है। राजनाथ सिंह ने कहा- मैंने तेज बुखार में भी बिहार में जनसभाएं की और मालदीव भी गया था।
राजनाथ सिंह ने डाली है इन बातों पर विशेष नजर-
जनधन खाता खुलवाकर हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार रुकवाने में सफलता पायी है , पहले 100 पैसे में से केवल 40 पैसे ही पहुँचता था बाकी 60 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।बैंक कर्मचारियों ने कहा बैंक खता खुलवाने से पैसा सीधे खाते में पहुंचेगा और भ्रष्टाचार रोकने में मदद मिलेगी।पूरे विश्व में यूपीआई के सबसे ज्यादा उपभोक्ता केवल हमारे ही देश में है।
पिछले दस वर्षों में लखनऊ वासियों ने आमूलचूल परिवर्तन देखे- यहाँ की बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने ऑपरेशन सिन्दूर में कमाल कर दिखाया है। जीएसटी परिवर्तन से वस्तुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिला है।


No Previous Comments found.