12 रातें जेल में काटने के बाद बाहर आए राजपाल यादव, 28 दिन बाद फिर होगी HC के सामने पेशी
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के लोन मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। करीब 12 रातें जेल में बिताने के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा जारी रिहाई वारंट के तहत वे जेल से बाहर आए और अब अपने परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। इस कठिन दौर में उनकी पत्नी राधा यादव और भाई मजबूती से उनके साथ खड़े रहे, वहीं इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने भी उनका समर्थन किया।

दिल्ली हाई कोर्ट की हालिया सुनवाई में अदालत ने राजपाल यादव को शिकायतकर्ता के खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश दिया था, जिसका पालन उन्होंने तय समय से पहले ही कर दिया। राशि जमा होने की जानकारी कोर्ट को देने के बाद उन्हें राहत मिली। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि वे अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित की गई है, जिसमें उनकी उपस्थिति फिजिकल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अनिवार्य होगी।
![]()
अंतरिम जमानत का एक अहम कारण परिवार में शादी भी है। अभिनेता की भतीजी की शादी 19 फरवरी को शाहजहांपुर में होनी है। जमानत मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। अभिनेता के भाई ने भी बयान में कहा कि अब हालात सुधरेंगे और शादी की खुशियों पर कोई साया नहीं पड़ेगा।

No Previous Comments found.