मुश्किल में कॉमेडी किंग राजपाल यादव,चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने किया आत्मसमर्पण

बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सालों तक दर्शकों को हंसाया. ‘चुप चुप के’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हंगामा’ जैसी फिल्मों में उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं। लेकिन आज वही राजपाल यादव मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि जिस एक्टर के घर कभी स्ट्रगलिंग कलाकारों का जमावड़ा लगता था, आज वही कलाकार उनकी मुश्किल घड़ी में नजर नहीं आ रहे.

जब राजपाल के घर लगता था स्ट्रगलर्स का ‘लंगर’

एक वक्त था जब मुंबई में संघर्ष कर रहे कई कलाकारों के लिए राजपाल यादव का घर किसी सहारे से कम नहीं था. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने खुद ‘द लल्लनटॉप’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि जब राजपाल यादव का काम चल निकला था, तब उनके घर पर रोज स्ट्रगलिंग एक्टर्स का जमावड़ा लगता था.नवाज ने कहा था, “राजपाल यादव बहुत कमाल इंसान हैं. उनके घर पर हम जैसे स्ट्रगलिंग एक्टर्स का लंगर लगता था.उन्होंने कभी किसी को मना नहीं किया, कभी उफ तक नहीं की.सिर्फ नवाज ही नहीं, दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी कबूला था कि वे सभी दोस्त राजपाल के घर इकट्ठा होते थे, वहीं खाना बनता था और हंसी-मजाक चलता था. उस दौर में किसी को कल की चिंता नहीं थी, क्योंकि साथ था राजपाल जैसा बड़ा दिल वाला दोस्त.

Rajpal Yadav Inside Story: क्यों गए जेल? 2010 की ये एक गलती... और कंगाली की  नौबत तक आ गए राजपाल यादव! - From Laughter to Legal Trouble Rajpal Yadav  loan jail inside

आज मुश्किल में अकेले पड़ गए राजपाल

समय ने करवट ली और आज राजपाल यादव खुद मुश्किल हालात का सामना कर रहे हैं.सरेंडर के वक्त वह भावुक हो गए थे.उन्होंने कहा, “सर, क्या करें… मेरे पास पैसे नहीं हैं, कोई दोस्त नहीं है, कोई उपाय नहीं है। हम अकेले हैं.ये शब्द सुनकर फैंस भी भावुक हो गए. जिस इंसान ने सबको सहारा दिया, आज वही खुद को अकेला महसूस कर रहा है.

राजपाल यादव ही नहीं फिल्म बनाने के चक्कर में दिवालिया हो चुका है ये मशहूर  कॉमेडियन, बैंक बैलेंस हुआ था 0 | Comedian Kapil Sharma was ruined by  filmmaking his bank balance

सोनू सूद बने असली हीरो

हालांकि इस मुश्किल घड़ी में कुछ सितारे आगे आए हैं.सोनू सूद ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया और राजपाल यादव को फिल्म ऑफर की. इसके बाद गुरमीत चौधरी, सिंगर गुरु रंधावा और पॉलिटिशियन तेजप्रताप यादव ने भी सपोर्ट किया. गुरु रंधावा ने तो उन्हें म्यूजिक वीडियो ऑफर करते हुए एडवांस पेमेंट तक की पेशकश की.बॉलीवुड की इस कहानी में एक बार फिर वही सवाल गूंज रहा है की क्या इंडस्ट्री में दोस्ती सिर्फ अच्छे दिनों तक ही सीमित होती है?

Sonu Sood Offers Support To Rajpal Yadav As Actor Begins Jail Term Over ₹9  Crore Debt | English Bombay Samachar

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.