तिहाड़ जेल में राजपाल यादव, पत्नी राधा ने तोड़ी चुप्पी, इंडस्ट्री से मिल रहा भरपूर सपोर्ट
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामले में कर्ज न चुका पाने के कारण उन्होंने खुद दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है. जेल जाने से पहले राजपाल के इमोशनल बयान ने हर किसी को भावुक कर दिया, वहीं अब उनकी पत्नी राधा यादव ने भी पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट पर बात की है.

पत्नी राधा यादव का भावुक बयान
न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में राधा यादव ने उन सभी सेलेब्स का शुक्रिया अदा किया है जो इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं.
राधा ने कहा, “सब उनका साथ दे रहे हैं. इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबका दिल से धन्यवाद.
उनके इस बयान से साफ है कि मुश्किल घड़ी में भी राजपाल यादव अकेले नहीं हैं.

इंडस्ट्री ने बढ़ाया मदद का हाथ
राजपाल के सरेंडर की खबर सामने आते ही सबसे पहले सोनू सूद ने उनकी मदद की बात कही और बाकी सेलेब्स से भी सहयोग की अपील की। इसके बाद बॉलीवुड से लगातार सपोर्ट मिलने लगा.सलमान खान, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मीका सिंह, कमाल आर खान, गुरमीत चौधरी समेत कई बड़े और छोटे सितारे राजपाल के लिए आगे आए हैं। इंडस्ट्री की यह एकजुटता हर किसी का दिल जीत रही है.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला साल 2010 से जुड़ा है, जब राजपाल यादव ने अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘अता पता लापता’ के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और लागत नहीं निकल पाई.लगातार चेक बाउंस होने के चलते मामला कोर्ट तक पहुंचा। साल 2024 में कोर्ट ने मोहलत दी, लेकिन रकम का इंतजाम न हो पाने के कारण राजपाल ने 10 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया.ब्याज के साथ यह रकम अब करीब 9 करोड़ रुपये हो चुकी है.


No Previous Comments found.