रक्तदान ही महादान को सार्थक करता लायंस क्लब लखनऊ
रक्तदान ही महादान को सार्थक करता लायंस क्लब लखनऊ
लायंस क्लब कहें या समाजसेवा दोनो ही एक दूसरे के पूरक हैं। समाजसेवा क्या होती है ये अगर समझना हो तो लायंस क्लब को समझ लीजिए। हमेशा से समाज के लिए काम करने वाले लायंस क्लब केवल एक समाजसेवी संस्था ही नही बल्कि एक विचार है एक भावना है जिसके कारण लायंस क्लब हमेशा से समाज के लिए काम करता आया है। आज के समय में किसी भी गंभीर सर्जरी के लिए हमेशा रक्त यानि खून की जरुरत पड़ती है और खून हर जगह मिल पाना और कम पैसे में मिल पाना जल्दी संभव नहीं होता। ये बात दुनिया के अग्रणी और सबसे बड़े समाजसेवी संगठन लायंस क्लब को भी पता है इसीलिए समय समय पर लायंस क्लब की विभिन्न शाखाओं द्वारा ब्लड डोनेशन का कैंप भी लगाए जाते हैं। आपको याद दिलाने की लिए बता दूँ कि इसी रक्तदान महादान मुहिम के तहत लायंस क्लब लखनऊ विश्वास और लायंस क्लब लखनऊ उद्यमी के द्वारा सेक्टर ओ अलीगंज में एक लायंस ब्लड बैंक भी खोला गया गया था जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान द्वारा किया गया था।
आज रक्तदान महादान की इसी मुहीम को आगे बढ़ाते हुए राजधानी लखनऊ के मशहूर फातिमा हॉस्पिटल महानगर के ब्लड बैंक में लायंस क्लब लखनऊ सेवा ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जिसमे लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन ब्लड डोनेशन लायन विनीत श्रीवास्तव ने अपना 73 वाँ रक्तदान किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर मण्डलाधीश लायन मुकेश जैन के साथ उपमण्डलाधीश लायन डॉ आर सी मिश्र, लायन परमजीत सिंह, लायन विशाल सिन्हा एवं मण्डल के लायन डीएस टोनी, क्लब अध्यक्ष लायन जेके अग्रवाल व उनकी टीम उपस्थित रही। इस दौरान फातिमा हॉस्पिटल में आये मरीजों और उनके तीमारदारों द्वारा लायंस क्लब की इस मुहीम की जमकर प्रशंसा की गयी।

No Previous Comments found.