नहीं रहे राम मंदिर आन्दोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती जी महाराज -

BY- PRAKHAR SHUKLA 

 

नहीं रहे राम मंदिर आन्दोलन के प्रमुख संत और पूर्व सांसद डॉ रामविलास दस वेदांती जी महाराज  -


श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, पूर्व सांसद एवं श्री अयोध्या धाम में वशिष्ठ आश्रम के पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती जी रीवा मध्य प्रदेश में एक कथा महोत्सव के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया। 77 वर्षीय रामविलास दास वेदांती का मंदिर आंदोलन में अहम योगदान रहा है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें ट्विटर हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए लिखा की- महाराज का साकेतवास संपूर्ण अध्यात्मिक और संत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है , उनका जाना एक युग का अवसान है। धर्म, समाज व राष्ट्र की सेवा को समर्पित उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 

वहीँ दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या नें ट्वीट करते हुए कहा की श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले विश्व हिन्दू परिषद के अग्रणी नेता, पूर्व सांसद एवं पूज्य संत डॉ. रामविलास वेदांती महाराज के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका निधन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.