रामायण में माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी क्यों हैं परफेक्ट? यश ने की जमकर तारीफ, फैंस से की खास अपील

AKANHSHA UPADHYAY

नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच रावण का किरदार निभा रहे यश ने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए बताया है कि आखिर वह माता सीता के रोल के लिए परफेक्ट क्यों हैं। साथ ही उन्होंने दर्शकों से एक्ट्रेस को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की है।

साई पल्लवी को लेकर क्या बोले यश?

फिल्म में साई पल्लवी की कास्टिंग का ऐलान होने के बाद से ही वह लगातार चर्चा में हैं। जहां कई फैंस उन्हें माता सीता के रूप में देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी कास्टिंग पर सवाल भी उठाए थे। अब यश के बयान ने एक बार फिर इस चर्चा को हवा दे दी है।फिल्म के इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान यश ने साई पल्लवी के व्यक्तित्व और उनकी भगवान के प्रति श्रद्धा का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि साई पल्लवी जब भी समय पाती हैं, भगवान को याद करती हैं। उनकी आस्था और विश्वास उन्हें दूसरों से अलग बनाते हैं।यश के मुताबिक, साई पल्लवी में माता सीता का किरदार निभाने की प्रतिभा तो है ही, साथ ही उनका स्वभाव और अच्छा दिल भी उन्हें इस भूमिका के लिए खास बनाता है। यश ने खुशी जाहिर की कि उन्हें इस महत्वपूर्ण किरदार को निभाने का मौका मिला है। उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे साई पल्लवी को इस भूमिका में खूब प्यार दें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें।

रणबीर कपूर भी कर चुके हैं तारीफ

साई पल्लवी की तारीफ करने वाले यश पहले स्टार नहीं हैं। इससे पहले भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर भी उनकी प्रशंसा कर चुके हैं। लॉस एंजिल्स में आयोजित एक इवेंट के दौरान रणबीर ने बताया था कि साई पल्लवी को माता सीता के गेटअप में देखकर वह हैरान रह गए थे। उन्हें लगा कि इस किरदार के लिए साई पल्लवी से बेहतर चुनाव शायद ही कोई हो सकता है।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी की इस फिल्म में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल राजा दशरथ, कुणाल कपूर इंद्र और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में नजर आएंगे।फिल्म की रिलीज को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी कैसी नजर आती है और यह भव्य फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कितनी कामयाब होती है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.