रामायण’ देखकर थिएटर से बाहर निकलने की मत करना गलती! पार्ट 2 की रिलीज डेट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पहले पार्ट के क्लाइमैक्स ने दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने दूसरे पार्ट की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, फिल्म में सनी देओल की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
दिवाली 2028 में आएगा ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट
फिल्म के क्लाइमैक्स में मेकर्स ने खुलासा किया है कि ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2028 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले इसके 2027 में आने की चर्चाएं थीं। ऐसे में रणबीर कपूर और यश की कहानी को आगे देखने के लिए दर्शकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
हनुमान बनकर दिखेंगे सनी देओल
फिल्म के आखिरी हिस्से में सनी देओल की भी झलक दिखाई गई है, जो भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, उनका चेहरा अभी सामने नहीं आया है। सिर्फ उनका बैक लुक दिखाया गया है। इस दौरान उनका ‘जय श्री राम’ कहना दर्शकों के लिए खास पल बन गया।
रावण के किरदार में छाए यश
फिल्म में रावण बने यश की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और माता सीता के रूप में साई पल्लवी को भी दर्शकों का प्यार मिल रहा है। फिल्म के शानदार विजुअल्स और VFX भी चर्चा में हैं।
विदेशी मीडिया ने भी की तारीफ
फिल्म को लेकर विदेशी मीडिया की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। खबरों के मुताबिक, ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ ने इसे 5 में से 4 स्टार दिए हैं। फिल्म के भव्य विजुअल्स की तुलना ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘द लायन किंग’ जैसी फिल्मों से की गई है।करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब देखना होगा कि ‘रामायण’ दर्शकों के दिलों के साथ बॉक्स ऑफिस पर भी कितना बड़ा इतिहास रचती है।

No Previous Comments found.