रामायण: पार्ट 2’ में सनी देओल मचाएंगे धमाल, हनुमान बनकर दिखाएंगे रोंगटे खड़े करने वाला एक्शन!

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके भव्य सेट, शानदार वीएफएक्स और दमदार किरदारों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। लेकिन फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण रहा क्लाइमैक्स में सनी देओल की एंट्री। हनुमान के किरदार में जैसे ही सनी देओल पर्दे पर नजर आए, सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों की गूंज सुनाई देने लगी।अब दर्शकों का उत्साह ‘रामायण: पार्ट 2’ को लेकर और बढ़ने वाला है। दूसरे पार्ट में सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस बार उनका एक्शन अवतार पहले से कहीं ज्यादा दमदार होने वाला है।

सनी देओल के एक्शन सीक्वेंस होंगे बेहद शानदार

फिल्म के सिनेमैटोग्राफर पंकज कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ‘रामायण: पार्ट 2’ को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि दूसरे पार्ट में दर्शकों को सनी देओल के शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।यानी इस बार हनुमान के रूप में सनी देओल का पराक्रम बड़े पर्दे पर एक अलग ही अंदाज में दिखाई देगा। उनके एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

वीएफएक्स और मेकिंग पर भी होगा खास काम

‘रामायण: पार्ट 2’ को पहले से ज्यादा भव्य बनाने के लिए फिल्म की मेकिंग और वीएफएक्स पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है। मेकर्स की कोशिश है कि दर्शकों को बेहतरीन विजुअल एक्सपीरियंस मिले और फिल्म के हर एक्शन सीक्वेंस को बड़े पर्दे पर शानदार तरीके से पेश किया जाए।फिलहाल सनी देओल के हनुमान अवतार को लेकर सामने आई इन जानकारियों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘रामायण: पार्ट 2’ में सनी देओल का यह दमदार अंदाज दर्शकों को कितना प्रभावित करता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.