उप विकास आयुक्त ने अपने कार्यालय कक्ष में स्मार्टफोन का वितरण किया

रामगढ़ : कार्यों के बेहतर संचालन हेतु महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए स्मार्टफोन रामगढ़ जिला को उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को उप विकास आयुक्त रॉबिन टोप्पो ने अपने कार्यालय कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए कल 1042 स्मार्टफोन बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया वहीं 21 महिला पर्यवेक्षिकाओ को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलखो, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थी।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.