क्यूब रूट्स फाउंडेशन का सराहनीय पहल छात्रों के बीच बांटे सोलर लैम्प
रामगढ़ : हज़ारीबाग टोलवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से क्यूब रूट्स फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम (CDP)के अंतर्गत स्थानीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और सामाजिक उत्थान को बढ़ावा देने हेतु सोलर लैम्प वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह विशेष समारोह रामगढ़ क्षेत्र के प्रमुख विद्यालय अपग्रेडेड हाई स्कूल कैथा में संपन्न हुआ जहाँ कक्षा 10 के विद्यार्थियों को शाम और रात में पढ़ाई सुगम बनाने के उद्देश्य से सोलर लैम्प वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग टोल प्राइवेट लिमिटेड के प्लाज़ा मैनेजर राजेश वर्मा उपस्थित रहे।
मंच पर विशिष्ट अतिथियों में राहुल कुमार ( मैनेजर), सौरभ भदौरिया (मैनेजर) तथा संतोष गुप्ता (टोल प्लाज़ा कर्मचारी) भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण ने भी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अपने संबोधन में क्यूब रूट्स फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को बिजली की समस्या के बावजूद पढ़ाई जारी रखने में मदद करेगी। सोलर लैम्प की सहायता से वे शाम एवं रात्रि में भी पढ़ाई आसानी से कर सकेंगे।
फाउंडेशन की ओर से यह भी बताया गया कि वह पिछले पाँच वर्षों से शिक्षा और समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
इसके अंतर्गत स्थानीय बच्चों को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा, तथा सर्दियों में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण जैसे कई सामाजिक कार्य भी संचालित किए जा रहे हैं।
समारोह के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा सोलर लैम्प केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के भविष्य को रोशन करने का दीप है। इससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनकी पढ़ाई में निरंतरता भी सुनिश्चित होगी।आयोजन का समापन जय हिन्द के उद्घोष के साथ किया गया।
रिपोर्टर : राजीव सिंह


No Previous Comments found.