राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में मानवाधिकार दिवस मनाया गया
रामगढ़ : मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, इतिहास विभाग में शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने वक्तव्य में कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। शिक्षण संस्थानों की भूमिका इन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में अहम है।“
सचिव प्रियंका कुमारी ने मानवाधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि जहां मानवाधिकारों का सम्मान नहीं, वहां मानवता का अस्तित्व नहीं।
कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा इतिहास हमें सिखाता है कि मानवाधिकारों के लिए संघर्ष लंबा रहा है। हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के आदर्शों को हमेशा जीवित रखना होगा।
कुलसचिव प्रो (डॉ.) निर्मल कुमार मंडल ने मानवाधिकार शिक्षा को पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया और विश्वविद्यालय द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
इसके पश्चात, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ पुनम कुमारी ने सभी छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार संरक्षण, मानवीय गरिमा के सम्मान तथा सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने मानवाधिकार उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने तथा एक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डा. ममता कुमारी ने किया ओर कहा कि मानवाधिकार मानव के जीवन और अधिकारो की रक्षा करता है।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, शिक्षकगण डॉ प्रेम प्रकाश, डॉ कार्लोस, डॉ अंजनी, डॉ. मनमीत, अनाम ओहदार, बुद्धदेव, स्वेता, शंकर सहित शोधार्थी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
संवाददाता : राजीव सिंह


No Previous Comments found.