धान अधिप्राप्ति को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
रामगढ़ : 15 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहे धान अधिप्राप्ति को लेकर शुक्रवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी पैक्स अध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा सभी को धान अधिप्राप्ति को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सभी को ई पॉश मशीन के माध्यम से धान क्रय करने को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण देते हुए सभी की दुविधाओं को दूर किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी पैक्स अध्यक्षों को ई-पॉश मशीन उपलब्ध कराया गया साथ ही सभी को अपने-अपने क्षेत्र में किसानों को बिचौलियों से सावधान रहने एवं धान अधिप्राप्ति केंद्र पर ही धान की बिक्री करने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
गौरतलब होकि आगामी धान अधिप्राप्ति के तहत जिले के 22 पैक्स केन्द्रों पर किसान अपने धान की बिक्री कर सकेंगे। इस बार पैक्स अध्यक्ष, किसान के साथ साथ जनसेवकों का भी ई पॉस मशीन मे बायोमेट्रिक लिया जायेगा। साथ ही धान उठाव करने वाले मिलर जब पैक्स में जाएंगे तब उनका भी सत्यापन मशीन मे कराया जाएगा ताकि जितना धान पैक्स से उठाव कर मिल ले जाया गया उसकी मात्रा में गड़बड़ी न हो। वहीं धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री के पूर्व किसानों को ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
संवाददाता : राजीव सिंह


No Previous Comments found.