रामगढ़ जिला मास्टर एथलेटिक्स टीम उपविजेता बनी

रामगढ़ : जमशेदपुर स्थित जेआरडी एक्सपोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित पाँचवीं मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रामगढ़ जिला मास्टर एथलेटिक्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टीम ने कुल 10 स्वर्ण, 5 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर रामगढ़ जिले का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर के विधायक  सरयू राय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

पदक विजेता खिलाड़ी

स्वर्ण पदक विजेता:
राजीव रंजन सिंह, भीम बहादुर गिरी, आर. पी. पांडेय, महेश धोबी, रंजीत कुमार, दीपिका राय, पिंकी कुमारी

रजत पदक विजेता:
राजीव रंजन सिंह, यू. के. मिश्रा, दीपिका राय, पिंकी कुमारी, कालेश्वर महतो

कांस्य पदक विजेता:
सोमनाथ राय, दीपिका राय, महेश धोबी, आर. पी. पांडेय, यू. के. मिश्रा

टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर जिला खेल प्रेमियों एवं खेल संघ के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए पूर्व सैनिक रंजन फौजी ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि संपूर्ण झारखंड में रामगढ़ की टीम उपविजेता हुई एवं हमारा पूर्व सैनिक भीम बहादुर गिरी ने इन खिलाड़ियों के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।  उनके नेतृत्व में जिले के नौजवान रामगढ़ की धरती पर मेहनत के दम पर नित्य नई बुलंदियों को छू रहे हैं। संपूर्ण टीम को और भी बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.