बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन
रामगढ़ : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (BFCL) ने आज सिंह होटल के सामने रांची रोड, रामगढ़ में आइरिस, (IRIS) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में और आस पास के इलाकों के करीब 125 लोगों की जांच की गई।
इस अवसर पर आइरिस (IRIS) के चिकित्सकों ने मरीजों के आँखों की जांच की। शिविर के दौरान जिनकी आँखों की रोशनी कम पाई गई उन्हे पावर चश्मा प्रदान किया जाएगा साथ ही जो मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए उन्हे निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी।
इसके अलावा 10 जनवरी को पंचायत भवन मरार रामगढ़ मे एक और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायगा।
संवाददाता : राजीव सिंह


No Previous Comments found.