मकर संक्रांति के अवसर पर सिंधु झा ने किया कंबल वितरण, कुंदू बाबू रहें उपस्थित।
रामगढ़ : मकर संक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की प्रदेश अध्यक्षा सह शिक्षिका सिंधु झा ने रामगढ़ के मरार स्थित अपने आवासीय कार्यालय के प्रांगण में दर्जनों जरूरतमंद और वृद्ध महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू का स्वागत सिंधु झा के नेतृत्व में मानवाधिकार परिषद की पूरी टीम ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया जिनके सहयोग से जरूरतमंदों को ये कंबल उपलब्ध करवाए गए। इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी,सुजीत चौरसिया,विकास सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहें।सिंधु झा ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यूं तो सनातन धर्म में मकर संक्रांति के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच अन्य सामग्रीयों के अलावा गर्म कपड़े बांटने का प्रावधान है ताकि जरूरतमंद भी इससे लाभान्वित हो। और मानवाधिकार परिषद को इस बार कुंटू बाबू की तरफ से कंबल उपलब्ध करवाए थे इसलिए वो विशेष रूप से वो पुण्य के भागी है इसलिए हमारी पूरी टीम उनका हृदय से आभार व्यक्त करता है।
संवाददाता - राजीव सिंह


No Previous Comments found.