बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड द्वारा स्कूल में ड्रॉइंग किट का वितरण

रामगढ़ : बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत रामगढ़ स्थित एस एस गर्ल्स +2 स्कूल रामगढ़ में इच्छुक छात्राओं के लिए विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट कक्षा का आयोजन किया गया । इसी क्रम में आज बीएफसीएल सीएसआर की ओर से इस स्कूल में ड्रॉइंग किट का वितरण किया गया। 

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से झारखंड की पारंपरिक लोक कला सोहराई पेंटिंग का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण श्रीमती पिंकी द्वारा प्रदान किया गया, जिन्होंने छात्राओं को सोहराई कला की तकनीक, रंग संयोजन एवं पारंपरिक डिजाइनों की विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिन्सपल श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं शिक्षकगण उपस्थित थे। वहीं बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड की ओर से श्री राकेश गुप्ता, श्री आशीष कटारिया, श्री सेबाल कुनार , श्रीमती अदिति, श्री शुभम कुमार, श्री सूरज प्रसाद, श्री नितेश अग्रवाल, श्री आशु कुमार, श्रीमती दीप्ति, सुश्री प्रतिष्ठा पाठक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया एवं इस पहल को शिक्षा एवं कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
बीएफसीएल द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

संवाददाता : राजीव सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.