श्री श्री राम नवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के अध्यक्ष बने राजेश ठाकुर 24 मार्च को रामगढ़ में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगला शौभायात्रा निकाली जाएगी

रामगढ़ :  श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक मंगलवार को किला मंदिर रामगढ़ के प्रांगण में रखी गई। जिसकी अध्यक्षता महासमिति के पूर्व अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने किया और संचालन महासमिति के महासचिव विशाल जायसवाल ने किया। बैठक में महासमिति के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा की गई,जिसमें सर्वसम्मति से राजेश ठाकुर को महासमिति का अध्यक्ष चुना गया। राजेश ठाकुर ने कहा कि रामगढ़ की सभी अखाड़ा कमेटी, महासमिति के सदस्यों एवं अभिभावक स्वरूप संरक्षक सदस्यों ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है, उसे मैं पूरी इमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगा एवं भव्य ओर ऐतिहासिक रामनवमी होने का मैं वचन देता हूं।आगे उन्होंने कहा कि 24 मार्च 2026 को रामगढ़ में भव्य एवं ऐतिहासिक मंगला शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पूरे रामगढ़ से 30 से 40 हजार हिंदू एकत्र होंगे। समिति के पूर्व अध्यक्ष छोटन सिंह ने कहा कि राजेश ठाकुर का अनुभव महासमिति को एक नए कृतिमान स्थापित करेगा और महासमिति पूरी इमानदारी के साथ राजेश ठाकुर का साथ देगी। बैठक समाप्ति महासचिव तुलेश्वर पासवान ने किया।। बैठक में मुख्य रूप से शुभम वर्मा, राहुल वर्मा ,बच्चन सिंह ,संतोष कुमार नायक ,पवन पासवान ,अजय कुमार,अंशु पांडे, शंभू महतो ,गोलू कुमार, आशीष सोनी,सूरज वर्मा,बबीता कुमारी,कीर्ति गौरव,दीपक सिसोदिया,कुणाल दस,दीपक सोनकर,अयोध्या वर्मा,बद्री विश्वकर्मा,मनीष मिश्रा,आयुष कुमार,सौरव गुप्ता,सुमित कुमार पांडा, अनामिका श्रीवास्तव, नन्द किशोर राम,दानिश पटेल,सौरव जायसवाल,सुमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शशि शेखर सिंह,रोहित सोनी,अमन राजा,आकाश राय राहुल रजक,श्रवण,सतीश ठाकुर ,शुभम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.