जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ

रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखते हुए तथा भारत की सार्वभौमिकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए अपने कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.