रामगढ़ कॉलेज,रामगढ़ परिसर में NSUI के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी की शहादत दिवस मनाया गया
रामगढ़ : रामगढ़ कॉलेज, रामगढ़ परिसर में NSUI के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी भगत सिंह शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर की शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया।
कार्यक्रम में रामगढ़ कॉलेज के छात्र-छात्राओं को इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संघर्ष और देशभक्ति के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।
यह कार्यक्रम NSUI के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शानू गोयल जी एवं राजू सोहेल जी की उपस्थिति रही। साथ ही कॉलेज के अनेक छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
कॉलेज प्रबंधन पर सवाल
इस अवसर पर वक्ताओं ने रामगढ़ कॉलेज प्रबंधन की कार्यशैली पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायक कार्यक्रमों को आयोजित करने में भी अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जाती हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि कॉलेज प्रबंधन एवं प्राचार्य की ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर अनुपस्थिति चिंताजनक है। जहां एक ओर देश के महान शहीदों को याद करने का दिन होता है, वहीं दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन की उदासीनता छात्रों के बीच गलत संदेश देती है।
एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को प्रबंधन द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाए और स्वयं भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि छात्रों में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में देशभक्ति एवं बलिदान की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : राजीव सिंह

No Previous Comments found.