आईपीएल मैच शुरू होते ही रामगढ़ में पटवारी सट्टेबाज गिरोह सक्रिय
रामगढ़ : आईपीएल मैच की शुरुआत होते हि रामगढ़ में सट्टेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार इस बार भी बाहर बैठे संचालकों के जरिए रामगढ़ में अवैध सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सट्टेबाज मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को जोड़ रहे हैं और हर गेंद, हर ओवर पर दांव लगवाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन बाहर से किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करना चुनौती बन जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सट्टेबाजी के खेल में रामगढ़ का कोई पटवारी का नाम आ रहा है वही इस गोरख धंधे को रामगढ़ में चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार से युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है और कई लोग आर्थिक नुकसान भी झेल रहे हैं। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस अवैध सट्टेबाजी पर कब तक नकेल कस पाता है।
संवाददाता - राजीव सिंह

No Previous Comments found.