आदिवासी मुद्दों पर राहुल गांधी का जोर, रामगढ़ जिलाध्यक्ष गगन करमाली ने उठाई आवाज
रामगढ़ : दिल्ली इंदिरा भवन में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामगढ़ जिला आदिवासी अध्यक्ष गगन करमाली को मंच में साझा करने और अपनी बात रखने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने अपने जिले सहित झारखंड में आदिवासियों से जुड़ी जमीन संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समुदाय लगातार भूमि अधिकार से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में बीजेपी द्वारा जाति और धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा किया जा रहा है, जिससे आदिवासी समाज भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से मंच पर रखा और समाधान की मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आदिवासियों के जमीन अधिकार के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “आदिवासियों की जमीन उनकी पहचान और अस्तित्व से जुड़ी है, इसे किसी भी कीमत पर लुटने नहीं दिया जाएगा।”संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। इस मौके पर जमीन अधिकार, सामाजिक एकता और आदिवासी हितों की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।
रिपोर्टर : राजीव सिंह

No Previous Comments found.