2026-2029 कार्यकाल के लिए सतीश गुप्ता और रूपेश गुप्ता मैदान में
रामगढ़- रामगढ़ मध्येशिया वैश्य समाज के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। 3 मई को होने वाले चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर आज दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
जानकारी के अनुसार, समाज का चुनाव हर तीन वर्ष पर आयोजित किया जाता है। इस बार 2026-2029 के कार्यकाल के लिए सतीश गुप्ता एवं रूपेश गुप्ता ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है।सभी चुनावी प्रक्रिया विकास नगर स्थित गणिनाथ धर्मशाला में संपन्न कराई जाएगी, जहां नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन के बाद सतीश गुप्ता ने कहा कि समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में वे समाज के हित में आवश्यक सभी कदम उठाएंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।अब समाज के लोगों की नजर 3 मई को होने वाले चुनाव पर टिकी है, जिसमें नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा।
संवाददाता राजीव सिंह

No Previous Comments found.