गुरु नानक पब्लिक स्कूल कि छात्राओं का जिला स्तरीय अस्मिता खेल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन

रामगढ़ : श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल कि छात्राओं ने हाल ही में आयोजित अस्मिता खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।कबड्डी अंडर 19 में विद्यालय दूसरे स्थान मे रहा। वुशू मे अंजनी कुमारी स्वर्ण पदक,एवं खुशी बरनवाल, स्नेहल अग्रवाल,मलकानाज,कनक बरनवाल,जानवी कुमारी,मनीषा कुमारी,सिल्वर पदक की विजेता रही,वहीं युद्धकला अंडर 14 में आकृति कुमारी स्वर्ण पदक एवं सिमरन कश्यप,श्रव्या कुमारी,आलिया परवीन,अनन्या कुमारी,प्रांजलनंदिनी ने सिल्वर एवं ब्रोंज पदक प्राप्त किया। जूड़ोअंडर-19 में अंजलि ने स्वर्ण पदक,अलीया ने सिल्वर अनन्या कुमारी ने ब्रांज श्रेयसी कुमारी ने सिल्वर आकृति कुमारी ने गोल्ड प्रांजल नंदिनी ने सिल्वर पदक प्राप्त किया।वहीं दो सौ मीटर रेस  में आकृति ने सिल्वर पदक और  लॉन्ग जंप में ब्रांज पदक प्राप्त किया। विभिन्न खेलों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।अस्मिता खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय पर हुआ है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को मंच पर बुलाकर उन्हें पुरस्कार प्रदान किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उनकी मेहनत की सराहना की। यह सम्मान समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा और उन्होंने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान श्री परमदीप सिंह कालरा तथा विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्माननीय सदस्य—सरदार मनमोहन सिंह लांबा,सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक,सरदार कुलजीत सिंह कालरा,सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल,सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा,सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली,सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी और सरदार करमजीत सिंह जग्गी की भी उपस्थिति रही।

संवाददाता - राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.