नागेंद्र नाथ त्रिपाठी बने भाजपा के राष्ट्रीय संगठक, रामगढ़ भाजपा ने जताया हर्ष

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। उनका कार्य केंद्र दिल्ली रहेगा तथा यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्रिपाठी जी का संगठन के प्रति समर्पण, वैचारिक प्रतिबद्धता और दशकों का अनुभव पार्टी की अमूल्य पूंजी है। उनके नेतृत्व का लाभ राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मिलेगा।
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सतत संवाद एवं संपर्क संगठन की मजबूती का आधार है। त्रिपाठी जी जैसे अनुभवी और विचारनिष्ठ कार्यकर्ता के इस महत्वपूर्ण दायित्व पर आने से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा तथा संगठन और अधिक सशक्त बनेगा। यह निर्णय भाजपा की ‘कार्यकर्ता प्रथम’ की भावना को भी प्रतिबिंबित करता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने कहा कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का  सार्वजनिक जीवन में सदैव राष्ट्रवाद, संगठन निष्ठा और अंत्योदय के सिद्धांतों को प्राथमिकता देने की है। दिल्ली स्थित केंद्र से वे देशभर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करेंगे, जिससे संगठनात्मक संवाद और विचारधारा के विस्तार को नई गति मिलेगी।
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने  उनकी नियुक्ति से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी।  भाजपा रामगढ़ जिला के भाजपा रामगढ़ जिला के वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा,अमरेंद्र कुमार गुप्ता,प्रवीण मेहता ,रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ संजय कुमार सिंह,चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह, प्रिया करमाली, प्रो खिरोधर साहू, बलराम महतो, रिद्धि राज, लक्ष्मी देवी,लक्ष्मी देवी ,राजू चतुर्वेदी ,जगेश्वर प्रजापति किरण देवी ,रमेश करमाली शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव ,अशोक कुमार सोनी ,सुनील प्रसाद ,राजीव पामदत्त ,मनोज कुमार महतो,संतोष शर्मा,प्रवीण कुमार सोनू,भीम सेन चौहान धीरज साहू, जिला मोर्चा अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव, शीतल सिंह, सन्नी कुशवाहा , रिंकू प्रसाद, संजय कुमार रजक, शंकर करमाली,वारिश खान,रंजन फ़ौजी,राजेन्द्र कुशवाहा,दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह अनिल राय,महेंद्र महतो, युगेश महतो, सुरजीत सिंह छाबड़ा ,मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह, रूपा देवी,नरेश साव,निरंजन कुमार,जितेन्द्र साहू, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार कुशवाहा,रंजन भगत,अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा,नूतन कुमार महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गोविंद रजवार सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.