भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रामगढ़ में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत
रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार सुबह रामगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभूतपूर्व उत्साह एवं गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। रांची से बोकारो जाने के क्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और उत्साह का परिचय दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रामगढ़ प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सबसे पहले कोठार स्थित निर्मल महतो चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी उनके साथ उपस्थित थे। निर्मल महतो चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा एवं पारंपरिक झारखंडी लोकनृत्य के माध्यम से दोनों नेताओं का स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भाजपा के झंडों और नारों से उत्सवी माहौल बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की और संगठन की गतिविधियों तथा जनसेवा के विषय पर संवाद किया।
कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र, गुलदस्ता एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संक्षिप्त संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का विधिवत स्वागत एवं अभिनंदन किया। सांसद ने उन्हें एक विशेष तस्वीर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा रामगढ़ एवं हजारीबाग क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
निर्मल महतो चौक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला छत्तर-मांडू पहुंचा, जहां दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां भी पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं बुके भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था तथा पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
स्वागत कार्यक्रम में
प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा,
सांसद मनीष जायसवाल
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ,भाजपा रामगढ़ जिला के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार गुप्ता,रणंजय कुमार उर्फ़ कूंटू बाबु, डॉ संजय कुमार सिंह,चंद्रशेखर चौधरी, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह,सहदेव ठाकुर,प्रिया करमाली, बलराम महतो, रिद्धि राज, लक्ष्मी देवी,,जगेश्वर प्रजापति किरण देवी ,रमेश करमाली शिव कुमार महतो, बबलु साव, रीति श्रीवास्तव ,अशोक कुमार सोनी ,सुनील प्रसाद ,राजीव पामदत्त ,मनोज कुमार महतो,संतोष शर्मा,प्रवीण कुमार सोनू,भीम सेन चौहान , जिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, शंकर करमाली,वारिश खान, शशि शेखर सिंह,उमेश प्रसाद,सहदेव ठाकुर,रंजन फ़ौजी,राजेन्द्र कुशवाहा,दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति, आनंद बेदिया,विजय जायसवाल, सरदार अनमोल सिंह , मनोज गिरि,सूरज देव पांडेय,सुनीता देवी, मंजू देवी,राजेश ठाकुर,अनिल राय,महेंद्र महतो,युगेश महतो,सुरजीत सिंह छाबड़ा ,विजय ओझा,मंडल अध्यक्ष रूपा साहू सुशांत कुमार पांडेय, संजय साह ,नरेश साव,निरंजन कुमार,जितेन्द्र साहू, महेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार कुशवाहा,रंजन भगत,अजय पासवान, शौर्य प्रसाद कुशवाहा,नूतन कुमार महतो, अशोक कुमार, राजेश कुमार, गोविंद रजवार सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और मंडल और बुथ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
वहीं छत्तर-मांडू में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में दिलीप कुमार सिंह,सत्यजीत सिंह, रामानंद महतो, रूपलाल महतो, मनोज सिंह, दिनेश नायक सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रामगढ़ आगमन एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। रामगढ़ जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर पूरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
संवाददाता : राजीव सिंह
No Previous Comments found.