गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष में बाटा गया ठंडा शरबत
रामगढ़ : गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष में रामगढ़ कॉलेज गेट की निकट ठंडा शरबत बाटा गया। सर्वप्रथम गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ने अरदास किया। इसकी सेवा सरदार जी ड्राई क्लीनर्स सैनी होटल और दीवान ओंकार मिशन के तत्वाधान में बांटा गया। बता दें कि हर साल इन लोगों के द्वारा गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरु पर्व में ठंडा शरबत बांटा जाता है। इस मौके पर मुख्य रूप से राजेश नागी, रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा, नानक ढाबा सुरेंद्र पाल सिंह सैनी, हरविंदर सिंह सैनी अमरजीत सिंह गुरदीप सिंह इंद्रपाल सैनी पूजा स्थल बलविंदर सिंह दिलप्रीत सिंह एसपी सैनी महेश सिंह भूपेंद्र सिंह संदीप कौर गुरलीन कौर आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
संवाददाता : राजीव सिंह
No Previous Comments found.