देश सेवा के बाद शिक्षा सेवा: पूर्व सैनिक शिवशंकर पाटील बना रहे हैं छात्रों का भविष्य
रांची: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद अब पूर्व सैनिक शिवशंकर पाटील शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहे हैं। वे NEET UG, NEET PG, B.Tech एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सों के छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उनके करियर को नई दिशा दे रहे हैं।
विशेष रूप से उन छात्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जो NEET की तैयारी कर रहे हैं और सही काउंसलिंग के अभाव में अच्छे कॉलेज से वंचित रह जाते हैं। उनके अनुभव और गहन जानकारी के कारण कई छात्रों को देश के विभिन्न राज्यों के बेहतर मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिल चुका है।
रांची में उन्होंने एक काउंसलिंग सेंटर और एक स्टडी लाइब्रेरी की शुरुआत की है। शिवशंकर पाटील का मानना है कि हर छात्र में क्षमता होती है, जरूरत है सही दिशा और सही समय पर मार्गदर्शन की।
संवाददाता : राजीव सिंह
No Previous Comments found.