रामगढ़ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 700 किलो जावा महुआ नष्ट

रामगढ़ : रामगढ़ उत्पाद विभाग की टीम ने कुजू ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान टीम ने 31 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की, वहीं करीब 700 किलोग्राम जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। उत्पाद विभाग की टीम को देखते ही शराब बनाने में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। इस मामले में भोला प्रजापति और उमेश प्रजापति के विरुद्ध न्यायालय में फरार अभियोग दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिनियुक्ति प्राप्त रक्षकों के सहयोग से की गई। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर : राजीव सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.