भुरकुंडा थाना मैदान की गंदी नाली की हुई सफाई

रामगढ़ : भुरकुंडा थाना मैदान स्थित गंदगी से भरी नाली की सफाई भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान की पहल पर कराई गई। मुखिया ने बताया कि आंगनबाड़ी भवन का निर्माण करा रहे ठेकेदार रविंद्र को निर्देश देकर नाली की साफ-सफाई कराई गई, ताकि श्रावणी मेला के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मुखिया अजय पासवान ने कहा कि कुछ तथाकथित लोग इस कार्य का झूठा श्रेय लेकर आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं,जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का श्रेय लेने की बजाय सभी को क्षेत्र के हित में मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। मुखिया ने अपील करते हुए कहा कि श्रावणी मेला आपसी भाईचारे, समन्वय और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हो। मेला एक माह तक चलेगा,इसलिए व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और विवाद से बचते हुए इसके सफल आयोजन में सभी अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि झूठा श्रेय लेने की प्रवृत्ति समाज के लिए उचित नहीं है। इस मुद्दे पर स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी विरोध जताया। इस अवसर पर चमन लाल,प्रेम विश्वकर्मा,श्रीनाथ करमाली,लखन राम,पंकज कुमार,राजेंद्र नायक,श्रवण कुमार,शशि कुमार,भोला कुमार सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे।

संवाददाता - राजीव सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.