भदानीनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा कर तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भदानीनगर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा कर नशें के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
जिसकी जानकारी पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ राघवेन्द्र शर्मा (आइपीएस) ने प्रेस कांफ्रेंस कर दिया गया।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति एक बिना नम्बर प्लेट का हरा एवं काला रंग के बजाज पल्सर डोमिनार मोटरसाईकिल से अवैध ब्राउन शुगर (हेरोईन) लेकर भुरकुंडा से रामगढ मुख्य मार्ग होते हुए बरकाकाना की ओर जाने वाले है। उक्त सूचना के आलोक मे त्वरित कार्रवाई करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने भदानीनगर ओपी० गेट के सामने मुख्य मार्ग पर सघन जाँच एन्टी क्राईम चेकिंग के क्रम में मतकमा चौक के तरफ से आ रही एक संदिग्ध बजाज डोमिनार बाईक को रूकने का इशारा किया गया। लेकिन पुलिस बल को देखकर बाईक सवार मोटरसाईकिल घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा जिन्हें छापामारी दल के सहयोग से खदेडकर घेरा बन्दी करते हुए तीन लड़को को पकडा गया जिसका नाम एजाज अंसारी,अजमत अंसारी, राहुल कुमार बेदिया है।
एन०डी०पी०एस० एक्ट के प्रावधानों के तहत अंचलाधिकारी, पतरातु की उपस्थिति में विधिवत् तालाशी ली गई, जिसके फलस्वरूप 40 पुड़िया जिसका कुल वजन 13.65 ग्राम (टेप सहित) ब्राउन शुगर (हेरोईन) एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। पकड़े गए समान का अनुमानित मुल्य 40 हजार है,तत्पश्चात् पकडाये तीनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में पतरातु (भदानीनगर में कांड बीएनएस एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम एजाज अंसारी,अजमत अंसारी, राहुल कुमार बेदिया है और सभी भदानीनगर चिकोर के रहने वाले हैं।
मौके पर इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मो अख्तर अली, प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
रिपोर्टर : राजीव
No Previous Comments found.