प्रेस क्लब रामगढ़ की वार्षिक आमसभा हर्षोल्लास के साथ संपन्न, दो वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत
रामगढ़ : प्रेस क्लब रामगढ़ की वार्षिक आमसभा रविवार को प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य पत्रकार उपस्थित रहे। समारोह में अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार विरू ने संगठन की एकता, पत्रकार हितों की रक्षा तथा प्रेस क्लब को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।
प्रेस क्लब के सचिव धनेश्वर प्रसाद ने वर्ष 2024–26 के दो वर्षीय कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि कार्यकारिणी ने पत्रकार हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने बताया कि पत्रकारों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से वार्षिक सदस्यता शुल्क ₹500 से घटाकर ₹250 किया गया। सभी सदस्यों के लिए सामूहिक बीमा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए दो बार निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए।
उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान पत्रकारों की समस्याओं को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से रखा गया। प्रेस क्लब परिसर में पौधारोपण, भवन का रंग-रोगन, सौंदर्यीकरण, भव्य शेड निर्माण तथा मास्ट लाइट की स्थापना जैसे आधारभूत विकास कार्य भी कराए गए।
सचिव ने बताया कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे चार पत्रकार साथियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा कई अन्य पत्रकारों को व्यक्तिगत, सामाजिक एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया गया। क्लब की आर्थिक स्थिति को भी पहले की तुलना में अधिक मजबूत बनाया गया, जिससे भविष्य में पत्रकार कल्याण से जुड़े बड़े कार्यों का मार्ग प्रशस्त हुआ।
उन्होंने कहा कि पत्रकार मिलन, होली मिलन, सामूहिक पिकनिक सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संगठनात्मक एकता को बढ़ावा दिया गया। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च तथा हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन कर प्रेस क्लब ने पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई।
अपने संबोधन में धनेश्वर प्रसाद ने स्वीकार किया कि कुछ योजनाएं, जैसे पत्रकार कल्याण कोष का गठन, टोल टैक्स पास की व्यवस्था, सदस्यता अभियान और विभिन्न प्रशासनिक कार्यालयों के साथ पत्रकारों का समन्वय, अपेक्षा के अनुरूप पूरा नहीं हो सका। उन्होंने इन कमियों के लिए सभी सदस्यों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सफलता केवल पदाधिकारियों से नहीं, बल्कि सभी सदस्यों की एकता और सहयोग से संभव होती है।
उन्होंने आगामी चुनाव के संदर्भ में सभी सदस्यों से मतभेद भुलाकर संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की और विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी को सभी का सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ने भी अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और पत्रकारों के सम्मान की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया तथा सभी सदस्यों से प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने खुले सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्नों का बखूबी उत्तर दिया जिससे सभी सदस्य संतुष्ट नजर आए।
कार्यक्रम का सफल संचालन कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम एवं कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
वहीं आज की वार्षिक आम सभा में कई बिंदुओं पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें कहा गया कि नई कमेटी जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनकर आएगी उनके द्वारा जांचोंप्रांत नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने तथा पुराने सदस्य जो पत्रकारिता छोड़ चुके हैं उनकी छटनी करने का निर्णय लिया गया। पूर्व की भांति सर्वसम्मति से 15 सदस्य कमेटी का गठन पर सहमति बनी। जिसमें पांच पदाधिकारी एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। सत्र 2026 ,28 का चुनाव जिला प्रशासन की देखरेख में संपन्न कराए जाने की सहमति बनी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भविष्य में नए सत्र की शुरुआत हर हाल में 1 अप्रैल से की जाएगी। जिसके लिए फरवरी माह से ही चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ कर देना होगा। कार्यक्रम के उपरांत धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व सचिव योगेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष तरुण बागी, सहित धर्मेंद्र पटेल, अमित कुमार सिन्हा, प्रदीप बर्मन उमेश सिन्हा,अशोक मेहता, मनोज सिन्हा, जितेंद्र सिंह, राकेश पांडे, दीपक साहू, सरोजकांत झा, अजय कुमार, रणजीत सिंह, मनोज मिश्रा, हीरा सिंह, मोहम्मद वालीउल्लाह, नसीम अख्तर, प्रदीप राज बबलू, नारायण दत्त व्यास, रितेश कश्यप, नीरज कुमार, सौरभ सिंह, मोतिउल्लाह, जावेद खान, जीवन कुमार, प्रिंस वर्मा श्रीकांत महतो मोबिन अख्तर सुरेश राम रविदास छेदीलाल दास अजय कुमार महतो पंकज कुमार पाठक अशफाक अहमद कृष्णा करमाली मनोज कुमार मनोहर लहरी सुरेंद्र कुमार सज्जाद आरिफ विवेक कुमार तारकेश्वर महतो संजय नायक शिव शंकर तिवारी राजेश गोल्डी मोहम्मद इमरान अंसारी सीताराम महतो, नीरज सिन्हा, कृष्ण कुमार, अनिल विश्वकर्मा, पंकज कुमार सिंह रविंद्र कुमार कार्तिक कुमार, विनोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार अयूब अंसारी अविनाश गोस्वामी पवन नोनिया,विनीत कुमार, आरिफ अहमद कुरेशी झूलन अग्रवाल राजकुमार शर्मा मोहम्मद मुस्ताक अहमद, आशीष कुमार सिंह, राकेश रोशन वेद, राजेश्वर प्रसाद अमरजीत कुमार, सचिन कुमार, सुभाष प्रसाद ओमप्रकाश मुनी, अर्जुन साव, राजू कुमार अजय कुमार पासवान प्रदीप यादव अरविंद वर्मा प्रमोद यादव, मोहम्मद सनाउल्लाह, अकबर अंसारी, एहसान मंजर, अजय कुमार सुनील कुमार यादव साकिब मंजर, मोहम्मद शाहिद, राजीव कुमार सिंह द्वारिका प्रसाद सतीश बहादुर सिंह फिरोज खान, निरंजन महतो, श्याम ठाकुर, जाकिर हुसैन विक्रांत कुशवाहा बबन रावत गोपाल गिरी पंकज कुमार सोनी, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार पासवान राजीव रंजन नंद कुमार उत्तम सिन्हा, सिंह मनोज कुमार सिंह शिव कुमार सिंह विजेंद्र कुमार, कमलेश मेहता, संजय पासवान अवध किशोर शर्मा, दीपक कुमार, दिलीप प्रजापति आलोक सिंह, मोहम्मद इस्लाम, सत्येंद्र पाठक, रितेश मिश्रा ज्योति सिन्हा ,अजीत सोलंकी, अजय कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार अमित पाठक, ओम प्रकाश गुप्ता, स्वामी नंदन वर्मा, मोहम्मद शकील कुरैशी राजू रजवार मुंसफ अंसारी विनोद मुंडा दानिश कुमार मेहता श्रीकांत महतो संतोष कुमार सुजीत कुमार सिन्हा,अंजनी कुमार संजय कुमार सिंह मंसूर खान राहुल पाठक कर्मवीर कुमार मुकेश कुमार सिंह राजीव कुमार सिन्हा, पवन नोनिया, सुमित सौरव सहित कई पत्रकार साथी शामिल थे।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.