लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) लेबर सेल रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने श्रम अधीक्षक से की मुलाकात
रामगढ़ : लोक जनशक्ति पार्टी (रा) लेबर सेल के रामगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को श्रम अधीक्षक रामगढ़ अनिल कुमार रंजन से मुलाकात किया। मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी ( रा) लेबर सेल के राष्ट्रीय सचिव दिलीप वर्मा भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह श्रम अधीक्षक से पार्टी के राष्ट्रीय सचिव दिलीप वर्मा से परिचय करवाया। इस दौरान रामगढ़ जिला के मजदूरों को होने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जिसमें मजदूरों के रात्रि विश्राम के लिए रामगढ़ जिला में रैन बसेरा का निर्माण तथा मजदूरों को ठहरने के लिए रामगढ़ जिला में चार जगह रेस्ट शेड बनाने पर चर्चा की गई। जिस पर श्रम अधीक्षक ने मजदूरों को होने वाली समस्याओं को मांग पत्र के माध्यम से देने की बात कही है। इस संबंध में जल्द ही श्रम अधीक्षक महोदय को एक मांग पत्र प्रेषित किया जाएगा।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.