धनबाद में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, रामगढ़ में हड़कंप, रामगढ़ में जॉनी की चर्चा
रामगढ़ : धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की लगातार छापेमारी का असर अब रामगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। अवैध कोयला खनन, परिवहन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते केंद्रीय एजेंसी की नजर अब इन क्षेत्रों के कारोबारियों और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर भी बनी हुई है।
धनबाद में कोयला कारोबार से जुड़े 25 से अधिक ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है। जांच के दौरान अवैध खनन,कोयला परिवहन,आउटसोर्सिंग कंपनियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार,पूर्व में रामगढ़, हजारीबाग और रांची में सामने आए मामलों के तार भी खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन का नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है। रामगढ़,जो झारखंड के प्रमुख कोयला उत्पादक जिलों में शामिल है, और रामगढ़ के कारोबारी गतिविधियों पर एजेंसियों की पैनी नजर बनी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के अवैध कोयले कारोबारियों की सूची तैयार कर ली गई है और कभी भी रामगढ़ में ED की कार्रवाई हो सकती है।अवैध कोयला कारोबार और परिवहन में जॉनी नामक व्यक्ति की नाम की चर्चा रामगढ़ में खूब हो रही है जानकार बताते हैं कि उनके द्वारा धनबाद बोकारो जिले के अवैध कोयला को रामगढ़ के स्थानीय फैक्ट्री में खपाया जाता है ओर इनके द्वारा बोकारो के कोयला तस्करों से रामगढ़ के मीडिया को मैनेज करने नाम पर कोयला तस्करों से मोटी रकम भी वसूली जाती है जो आज रामगढ़ में इन बातों की खूब चर्चा हो रही है। अभी फिलहाल रामगढ़ से ED की नई छापेमारी की खबर कहीं से नहीं आ रही है फिर भी रामगढ़ में लोगों को लग रहा है धनबाद के बाद रामगढ़ में भी ED की छापेमारी पड़ सकती है। ED की इस कार्रवाई को झारखंड में अवैध कोयला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ चल रही बड़ी जांच का हिस्सा माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच का दायरा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
संवाददाता - राजीव सिंह

No Previous Comments found.