रामगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवकों के शव बरामद, एक की हत्या, दूसरे की नहीं हुई पहचान
रामगढ़ : रामगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने दो दिनों में दो युवकों के शव बरामद किए हैं। पहली घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र की है, जहां दामोदर नदी से मंगलवार की शाम को एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
वहीं दूसरी घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के बगीचा इलाके की है, जहां आज सुबह सुमित अग्रवाल नामक युवक का शव बरामद किया गया। युवक की चाकू मारकर हत्या किया गया है।
दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.