भुरकुंडा में बिजली केबल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में बिजली केबल चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में की गई। भुरकुंडा थाना प्रभारी उपेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि 15 जुलाई की रात भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सोंदा डी इलाके में बिजली केबल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उरीमारी निवासी राजेश कुमार तथा सौंदा बगीचा, भुरकुंडा निवासी ललन भुईयां उर्फ बौना के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - राजीव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.