'प्रहरी' पहल के तहत महिला सुरक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस का विशेष पैदल गश्त अभियान
रामगढ़ : पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के निर्देश पर 'प्रहरी' पहल के तहत आज जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।इस दौरान रामगढ़ पुलिस की टीमों ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, संवेदनशील स्थानों तथा प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की छेड़खानी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
संवाददाता : राजीव सिंह
No Previous Comments found.