रामगढ़: NDPS मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, 19.15 ग्राम ब्राउन शुगर व 68.99 ग्राम गांजा बरामद

रामगढ़ : पतरातु थाना कांड संख्या-193/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026, धारा 17(b)/21(b)/27(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस मामले में एजाज अंसारी उर्फ विक्की, अजमत अंसारी तथा राहुल कुमार बेदिया को 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन), एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री के साथ 25 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।कांड के अग्रतर अनुसंधान के दौरान पुलिस ने राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी (26 वर्ष), पिता- रंजीत गिरी उर्फ बब्लू गिरी, वर्तमान पता- बुढ़िया, अरमादाग, थाना पतरातु (बरकाकाना), जिला रामगढ़ तथा स्थायी पता- सेंट्रल सौंदा, थाना पतरातु (भुरकुंडा), जिला रामगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके घर के पास से 19.15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (हेरोइन) एवं 68.99 ग्राम गांजा बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।छापेमारी दल में भदानीनगर ओपी प्रभारी पु.अ.नि. मो. अख्तर अली, पतरातु थाना प्रभारी पु.अ.नि. शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी पु.अ.नि. उपेन्द्र कुमार, भदानीनगर ओपी के पु.अ.नि. सोमाय सोरेन, स.अ.नि. संजय कुमार सिंह तथा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

संवाददाता : राजीव सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.