रामगढ़ के श्रीराम पावर प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 9 से अधिक मजदूर घायल; दो की हालत गंभीर

रामगढ़ : रामगढ़ स्थित श्रीराम पावर प्लांट लिमिटेड फैक्ट्री में आज फर्नेस ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 9 से अधिक मजदूरों के घायल हो गए। घायलों में राजेंद्र महतो हजारीबाग, कुंजीलाल रविदास अराकांटा रामगढ़, धनंजय सिंह पटना, परमेश्वर कुमार महतो नवाटार रामगढ़, संजय प्रसाद रांची रोड रामगढ़, विजय यादव दरभंगा बिहार, राजेंद्र महतो चटाक रामगढ़, रितेश राणा शिवपुरी हजारीबाग रमेश ठाकुर नईसराय रामगढ़ अन्य शामिल है। हादसे के बाद सभी घायलों को कंपनी के निजी वाहनों से इलाज के लिए रामगढ़ के होप हॉस्पिटल लाया गया।

होप हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने बताया कि अस्पताल में श्रीराम पावर प्लांट के 9 मजदूर इलाज के लिए पहुंचे हैं। इनमें दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे घायल मजदूरों के परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों और मजदूरों ने कंपनी प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं और यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कंपनी में हादसे हो चुके हैं, जिनमें मजदूरों की जान जाने की बात कही जा रही है।
घटना के बाद घायल मजदूरों के परिजन होप हॉस्पिटल में हंगामा करते हुए कंपनी प्रबंधन को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

रिपोर्टर : राजीव सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.