बीएफसीएल द्वारा प्रोत्साहित सोनू प्रताप सिंह ने झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण और रजत पदक
रामगढ़ : बीएफसीएल द्वारा प्रोत्साहित निशानेबाज सोनू प्रताप सिंह ने 16वीं झारखंड राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में स्वर्ण पदक और 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत पदक हासिल किया। 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सोनू ने अपने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल, एकाग्रता और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। सोनू की यह उपलब्धि झारखंड में उभरती खेल प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है। उनकी सफलता में बीएफसीएल का भी योगदान है, जिसके माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आवश्यक सहयोग और अवसर प्रदान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बीएफसीएल ने सोनू प्रताप सिंह को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता - राजीव सिंह
No Previous Comments found.