कुज्जू महा प्रबंधक कार्यालय में संयुक्त मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन
रामगढ़ : संयुक्त मोर्चा सीसीएल कुजू क्षेत्र के तत्वावधान में जेबीसीसीआई-11 में लंबित मांगों को जल्द लागू करने एवं जेबीसीसीआई-12 का गठन करने की मांग को लेकर सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुजू के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना प्रदर्शन के दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं और कोयला कर्मियों ने अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जेबीसीसीआई-11 में लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए तथा जेबीसीसीआई-12 का गठन जल्द से जल्द किया जाए, ताकि कोयला मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो सके।धरना प्रदर्शन के उपरांत संयुक्त मोर्चा की ओर से सीसीएल प्रबंधन को कोयला मंत्रालय के नाम मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र के माध्यम से मजदूरों की लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई।संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो मजदूर हित में आंदोलन को आगे भी तेज किया जा सकता है। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कोयला मजदूर शामिल हुए।
रिपोर्टर : राजीव सिंह
No Previous Comments found.