फर्निश ब्लास्ट में घायल मजदूर की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर कर रहे हैं प्रदर्शन

रामगढ़ : कुज्जू थाना क्षेत्र के मुरपा स्थित श्रीराम पावर प्लांट लिमिटेड फैक्ट्री में 9 अगस्त को हुए फर्निश ब्लास्ट हादसे के बाद एक और दुखद घटना सामने आई है। ब्लास्ट की चपेट में आने से 9 से अधिक मजदूर घायल हुए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल मजदूर रमेश ठाकुर कुज्जू कोलवरी निवासी का इलाज के दौरान रांची स्थित देवकमल अस्पताल में मौत हो गई।रमेश ठाकुर की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजन और स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों, ग्रामीणों और मजदूरों ने फैक्ट्री गेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। विधायक प्रतिनिधि तेजनाथ महतो ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए, जिसके कारण इस फैक्ट्री में बार-बार घटना होती है।मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने घटना की जांच कराने, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फैक्ट्री गेट के सामने प्रदर्शन के कारण मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं स्थानीय पुलिस फैक्ट्री में पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश लगी वहीं इस हादसे से मजदूर की मौत ने फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टर :  राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.