जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो हजारीबाग से सकुशल बरामद

रामगढ़ : मंगलवार देर रात रामगढ़ फोरलेन से लापता हुए जेएलकेएम के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर महतो को रामगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों में हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया। उनकी सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

जेएलकेएम नेता पूर्व रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी पुनेश्वर महतो के बीते रात लापता होने की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे इलाके में पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया। साथ ही सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों से संपर्क कर सहयोग मांगा गया।
रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लूनायत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर जांच और तलाश तेज करते हुए पनेश्वर महतो को हजारीबाग से सकुशल बरामद कर लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पनेश्वर महतो स्वयं कहीं गए थे या उनके साथ किसी तरह की घटना हुई थी। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
पनेश्वर महतो की सकुशल बरामदगी से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्टर :  राजीव सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.