रैयत-विस्थापितों की समस्याओं को लेकर झामुमो ने बड़का-सयाल महाप्रबंधक को सौंपा 10 सूत्री मांग पत्र
भुरकुंडा : सीसीएल की भुरकुंडा परियोजना क्षेत्र अंतर्गत बड़का-सयाल के रैयत, विस्थापित एवं प्रभावित लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बैनर तले सोमवार को महाप्रबंधक को 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम झामुमो रामगढ़ जिला संयोजक मंडली प्रमुख विनोद किस्कू के निर्देश पर आयोजित किया गया।
इस दौरान रैयत, विस्थापित एवं प्रभावित लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को महाप्रबंधक के समक्ष रखा। झामुमो नेताओं ने कहा कि सीसीएल परियोजनाओं के कारण प्रभावित होने वाले रैयतों एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
मौके पर झामुमो पतरातू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र बेदिया, क्यूम खान, सुशील कुमार, जाबेद आलम, सकलदेव करमाली, किशोर मोदक, संजय मांझी, संतोष मांझी, सूरज मांझी, जयलाल सिंह बेदिया, आजाद राय, रोहित मुंडा, तालों मांझी, सुनील बेदिया, राजेश मुंडा, ललकू बेदिया, रामदास बेदिया, झरी मुंडा, मानाराम मांझी, मकसूद अंसारी, कृष्णा मुर्मू, मदन सिंह, रशीद अंसारी, रहमत अंसारी, राजकृष्ण सिंह, महेश सिंह, जगन्नाथ मुंडा, चंद्रमोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं रैयत-विस्थापित मौजूद थे।
संवाददाता : राजीव सिंह

No Previous Comments found.